Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से सारण जिला जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह राठौड़ ने आत्मीय मुलाकात की।
डॉ. विशाल सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्होंने बताया कि इस दौरान सारण के संगठन और मूलभूत समस्याओं पर चर्चा हुई। नीतीश कुमार से मिले आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान की है तथा नई ऊर्जा का संचार किया है।
उन्होंने कहा कि वे छात्र समता आंदोलन के समय से ही नीतीश कुमार के विचारों और नेतृत्व से जुड़े रहे हैं तथा एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लगातार संगठन और समाज सेवा में सक्रिय हैं।




















