पटना, 06 जुलाई (हि.स.)। बिहार में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के करीब 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने आम जनता को खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है। स्थानीय अधिकारियों को जलजमाव वाले निचले क्षेत्र की लगातार निगरानी करने का आदेश दिया है। राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलक ऋषिकांता ने दिलाया भारत को दूसरा पदक मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने चौदह जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है। अरवल, बेगुसराय, दरभंगा, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, सुपौल और वैशाली जिलों के कुछ भागों में अगले तीन घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रमंडल खेल 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगाई सोने की हैट्रिक मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के लिए विशेष रूप से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। टी20 में नंबर-1 बनी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप, तीसरा मुकाबला 35 रन से जीता इसके अलावे बांका, जमुई, नवादा, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय में भी तीव्र मेघ गर्जन का अनुमान है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है। राजधानी पटना के अलावे भोजपुर, बक्सर, मुंगेर और भागलपुर मैदानी क्षेत्रों में येलो अलर्ट का प्रभाव रहेगा तो वहीं, उत्तर-पूर्वी हिस्से के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 06 जुलाई (हि.स.)। बिहार में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के करीब 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने आम जनता को खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है। स्थानीय अधिकारियों को जलजमाव वाले निचले क्षेत्र की लगातार निगरानी करने का आदेश दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने चौदह जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है। अरवल, बेगुसराय, दरभंगा, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, सुपौल और वैशाली जिलों के कुछ भागों में अगले तीन घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावे बांका, जमुई, नवादा, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय में भी तीव्र मेघ गर्जन का अनुमान है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
राजधानी पटना के अलावे भोजपुर, बक्सर, मुंगेर और भागलपुर मैदानी क्षेत्रों में येलो अलर्ट का प्रभाव रहेगा तो वहीं, उत्तर-पूर्वी हिस्से के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ