Breaking News

पद्मभूषण स्व सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

-स्व सुशील मोदी की आदमकद प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

SHARDA
विज्ञापन

पटना, 05 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजेन्द्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री प‌द्मभूषण स्व सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व सुशील कुमार मोदी जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्व सुशील कुमार मोदी जी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व सुशील मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, स्व सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें