Breaking News

सारण पुलिस का विशेष अभियान 24 घंटे में 16 गिरफ्तार

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

सारण, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई, जिसमें कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाना था। अभियान के दौरान शराब के सेवन के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दाउदपुर के अरविंद तिवारी, मकेर के रोहित कुमार सिंह, दरियापुर के रमेश यादव व रमेश रजक, तरैया के संतोष कुमार व विगत राय, तथा बनियापुर के अनिल ठाकुर व अक्षयलाल साह शामिल हैं। वहीं, डोरीगंज से एक शराब कारोबारी लालू कुमार को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 126.60 लीटर देशी शराब बरामद की और कई भट्टियों को ध्वस्त किया। शराब के अलावा, पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे पांच वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें नगर थाना क्षेत्र से अखिलेश राय और जनता बाजार से नंदकिशोर प्रसाद, हरेन्द्र मांझी, सीताराम मांझी एवं त्रिगुन प्रसाद शामिल हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विशेष अभियान के दौरान पुलिस को झपटमारी गिरोह के खिलाफ भी सफलता मिली। मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत बाखड़ा निवासी मनीष कुमार मिश्रा और मनिकांत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मंगलसूत्र, मांगटीका, नथिया, अंगूठी, कान की बालियां और चैन के टुकड़ों सहित भारी मात्रा में सोने जैसे दिखने वाले आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 10,900 रुपये नकद, तेरह गैस सिलेंडर और एक साइकिल भी जब्त की गई है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख्त दिखी। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहनों से कुल 1,15,100 रुपये जुर्माना वसूला गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के मंसूबों को पस्त करने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें