Breaking News

सारण में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 15 नाबालिग लड़कियां मुक्त

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालनों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत 15 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों से जबरन प्रताड़ित कर नृत्य कराया जा रहा था।

SHARDA
विज्ञापन

दिनांक 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में महिला थाना पुलिस टीम ने रिविलगंज एवं कोपा थाना क्षेत्र के विभिन्न आर्केस्ट्रा स्थलों की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश (01), असम (01), पंजाब (04), पश्चिम बंगाल (04), बिहार (03) एवं ओडिशा (02) की कुल 15 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या-11/26, दिनांक 12.02.2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मई 2024 से अब तक का विशेष अभियान

वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मई 2024 से अब तक जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 316 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। इस अवधि में 39 कांड दर्ज करते हुए 105 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. दीपक कुमार यादव, पे०-चन्द्रमा यादव, सा०-बलडिहा, पो०-खैरवार, थाना-कोपा।
  2. हरिशंकर मांझी, पे०-नामालूम, सा०-सम्हौता, थाना-कोपा।
  3. संजीत कुमार मांझी, पे०-श्याम मांझी, सा०-पोखरभिंडा, थाना-कोपा।
  4. गोविन्द कुमार यादव, पे०-दुधनाथ यादव, सा०-बलूआटोला, थाना-कोपा।
  5. संदीप यादव, पे०-कन्हैया राय, सा०+थाना-रिविलगंज।
  6. विनय ठाकुर, पे०-भरत ठाकुर, सा०-गौरी मठिया, थाना-रिविलगंज।
  7. मोहित कुमार, पे०-मुन्ना प्रसाद, सा०-मेथवलिया, थाना-रिविलगंज।

छापेमारी टीम में शामिल

कार्रवाई में महिला थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी, प्रभारी ए.एच.टी.यू. सारण, मिशन मुक्ति फाउन्डेशन, रेस्क्यू फाउन्डेशन, नारायणी सेवा संस्थान तथा रेस्क्यू एण्ड रिलीफ फाउन्डेशन के सदस्य शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानव तस्करी एवं अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें