Breaking News

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

2 Min Read
विज्ञापन
विज्ञापन

Chhapra: छपरा के साढ़ा में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में महिलाओं की उपस्थिति पर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि क्षेत्र की माताएं-बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर पूर्ण विश्वास रखती हैं।

विज्ञापन

विधायक छोटी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो उन्हें राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में उनका उचित अधिकार सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनका सशक्तिकरण ही एक मजबूत और समावेशी लोकतंत्र की पहचान है। सम्मेलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि अब देश की नारी जागरूक है, संगठित है और अपने अधिकारों के प्रति सजग है।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह, मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंह, महिला मोर्चा की महामंत्री निभा देवी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कंचन कुशवाहा एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि आने वाले समय में नारी शक्ति देश की राजनीति और विकास की धुरी बनने जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें