Chhapra: छपरा नगर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर एक चिकित्सक के कथित अपहरण का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 18 दिसंबर 2025 को नगर थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें पीड़ित डॉ. सजल कुमार ने पूरी घटना का विवरण दिया है। आवेदन के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 10:20 बजे डॉ. सजल कुमार अपनी क्लीनिक से साधनापुरी स्थित अपने आवास पहुंचे थे। इसी दौरान चार से पांच अज्ञात अपराधकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल का भय दिखाकर जबरन उनकी गाड़ी में बैठा लिया। अपराधियों ने उनके चालक और केयरटेकर को भी गाड़ी में बैठाया और म्युनिसिपल चौक के आगे शीशमहल होटल जाने वाले रास्ते की ओर वाहन ले जाने लगे। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच गाड़ी से कूद गए और होटल की ओर दौड़कर भागे बताया गया कि शीशमहल होटल के सामने अवसर पाकर डॉ. सजल कुमार चलती गाड़ी से कूद गए और होटल की ओर दौड़कर भागे। वहां लोगों की मौजूदगी देख अपराधकर्मी मौके से फरार हो गए, हालांकि वे चालक और केयरटेकर को वाहन में साथ ले गए। बाद में जानकारी मिली कि उक्त वाहन एक पोल से टकरा गया, जिसके बाद अपराधी गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। जाते समय अपराधकर्मियों द्वारा डॉ. सजल कुमार के दो मोबाइल फोन भी ले लिए गए। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 734/25 दर्ज किया है इस घटना के संबंध में प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 734/25 दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। मामले की गहन एवं तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों का भी संकलन कर रही है। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान सारण पुलिस ने आश्वस्त किया है कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा नगर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर एक चिकित्सक के कथित अपहरण का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 18 दिसंबर 2025 को नगर थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें पीड़ित डॉ. सजल कुमार ने पूरी घटना का विवरण दिया है।
आवेदन के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 की रात्रि करीब 10:20 बजे डॉ. सजल कुमार अपनी क्लीनिक से साधनापुरी स्थित अपने आवास पहुंचे थे। इसी दौरान चार से पांच अज्ञात अपराधकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल का भय दिखाकर जबरन उनकी गाड़ी में बैठा लिया। अपराधियों ने उनके चालक और केयरटेकर को भी गाड़ी में बैठाया और म्युनिसिपल चौक के आगे शीशमहल होटल जाने वाले रास्ते की ओर वाहन ले जाने लगे।
बताया गया कि शीशमहल होटल के सामने अवसर पाकर डॉ. सजल कुमार चलती गाड़ी से कूद गए और होटल की ओर दौड़कर भागे। वहां लोगों की मौजूदगी देख अपराधकर्मी मौके से फरार हो गए, हालांकि वे चालक और केयरटेकर को वाहन में साथ ले गए। बाद में जानकारी मिली कि उक्त वाहन एक पोल से टकरा गया, जिसके बाद अपराधी गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। जाते समय अपराधकर्मियों द्वारा डॉ. सजल कुमार के दो मोबाइल फोन भी ले लिए गए।
इस घटना के संबंध में प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 734/25 दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। मामले की गहन एवं तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों का भी संकलन कर रही है।
सारण पुलिस ने आश्वस्त किया है कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।