Breaking News

ट्रेन में विदेशी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, RPF-CPDS टीम की बड़ी कार्रवाई

2 Min Read

Chhapra: वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशन में CPDS टीम, CIB तथा RPF छपरा पोस्ट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 15232 में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरेमनपुर से छपरा जंक्शन के बीच ट्रेन संख्या 15232 में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान कोच संख्या EC/227257 में कुछ युवक पिट्ठू बैग और थैला लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। संदेह होने पर टीम ने बैगों की जांच की, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में रॉयल स्टैग, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड, मैजिक मोमेंट, आफ्टर डार्क, ऑफिसर चॉइस, किंगफिशर एवं बडवाइजर समेत कई ब्रांड शामिल हैं। कुल 106.915 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 88,890 रुपये बताई गई है।

DOON
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर कुमार, पुत्र राम अनेक राय (उम्र 19 वर्ष) निवासी अमीर वार्ड नंबर 12 थाना बिदुपुर जिला वैशाली, सुजीत कुमार ओझा पुत्र बबन ओझा उम्र 22 वर्ष निवासी नयागांव वार्ड नंबर 1 हसनपुर थाना नयागांव जिला सारण, सरोज कुमार, पुत्र राज किशोर चौरसिया उम्र 25 वर्ष निवासी हसनपुर नयागांव वार्ड नंबर 1 थाना नयागांव जिला सारण, श्याम सुंदर कुमार पुत्र तेज नारायण तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी जगदेव सिरसिया वार्ड नंबर 5 थाना अमनौर जिला सारण और हिमांशु पांडे पुत्र सतीश कुमार पांडे उम्र 25 वर्ष निवासी जैतिहा वार्ड नंबर 10 थाना सोनपुर जिला सारण के रूप में हुई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

रेल थाना छपरा द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विशाल, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार शाह, एएसआई विजय रंजन मिश्रा, एचसी रामसूरत कुमार, कांस्टेबल दिलीप कुमार तथा एएसआई लल्लन कुमार सिंह शामिल रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें