Breaking News

विधि-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए सारण में पुलिस पदाधिकारियों की व्यापक पदस्थापना

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने सारण जिले में विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण, अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों की पदस्थापना की है। इस क्रम में जिले के कुल 85 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थाना एवं इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने नव पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इसी क्रम में सारण जिलाबल के वर्ष 2020 बैच के नियुक्त 65 पुलिस अवर निरीक्षक तथा 2019 बैच के 02 पुलिस अवर निरीक्षक को बुनियादी प्रशिक्षण के उपरांत जिले के विभिन्न थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु प्रतिनियुक्त किया गया था। इन सभी का व्यवहारिक प्रशिक्षण अब पूर्ण हो चुका है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

व्यवहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कुल 67 परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक की कोटि में प्रत्यावर्तित करते हुए जिलांतर्गत विभिन्न थाना एवं प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है। सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को भी अपने-अपने नव पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार यह निर्णय जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह जनहित, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें