Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा जिले के पहलेजा, नयागांव, दिघवारा, अवतारनगर, डोरीगंज एवं मुफस्सिल थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों, आगंतुक रजिस्टर, सरकारी वाहनों की स्थिति, साफ-सफाई तथा अनुशासन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। थाना परिसरों में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अभिलेखों के समुचित संधारण और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों में कार्यप्रणाली का स्तर सीधे तौर पर आम नागरिकों के भरोसे से जुड़ा होता है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी निरीक्षण के क्रम में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, शिकायतों के संवेदनशीलता के साथ निपटारे और जनसंपर्क को और सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनहित में प्रभावी, अनुशासित और भरोसेमंद पुलिसिंग को लेकर सारण पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है और इसके लिए नियमित निरीक्षण व समीक्षा की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र कुमार बाजपेई पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेंका मोबिल, पुलिस जांच में जुटी निरीक्षण कार्यक्रम में संबंधित थानों के प्रभारी अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों में उद्योग लगाने को मिलेगी स्वीकृतिः मुख्यमंत्री
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा जिले के पहलेजा, नयागांव, दिघवारा, अवतारनगर, डोरीगंज एवं मुफस्सिल थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों, आगंतुक रजिस्टर, सरकारी वाहनों की स्थिति, साफ-सफाई तथा अनुशासन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
थाना परिसरों में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अभिलेखों के समुचित संधारण और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों में कार्यप्रणाली का स्तर सीधे तौर पर आम नागरिकों के भरोसे से जुड़ा होता है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
निरीक्षण के क्रम में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, शिकायतों के संवेदनशीलता के साथ निपटारे और जनसंपर्क को और सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनहित में प्रभावी, अनुशासित और भरोसेमंद पुलिसिंग को लेकर सारण पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है और इसके लिए नियमित निरीक्षण व समीक्षा की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।