Breaking News

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनगणना अभियान में स्वगणना कर निभाई अपनी भागीदारी

2 Min Read

Chhapra: प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निदेश पर भारत की जनगणना के लिए जारी स्वगणना को अभियान के रूप में लिया जा रहा है. स्व-गणना की सुविधा 17 अप्रैल से शुरू हुई है तथा 01 मई तक जारी रहेगी। इसके तहत आज सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपना सेल्फ एन्यूमेरेशन किया। इस क्रम में उन्होंने लोकेशन सफलता पूर्वक सेलेक्ट किया तत्पश्चात सभी 33 प्रश्नों के उत्तर डालते हुए सबमिट किया. उन्हें तत्काल एसई-आईडी प्राप्त हुआ.

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्री श्रीवास्तव ने स्वगणना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रारम्भिक चरण में जिले के गणमान्य लोगों का सेल्फ एनुमरेशन कराने का निदेश दिया है वहीं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपना स्वगणना पहले करने का आदेश दिया है. साथ ही उनके अधीनस्थ सभी अधिकारियों और कर्मियों को सेल्फ एनुमरेशन कराने को कहा है. उन्होेंने कहा कि जनगणना राज्य नोडल सह प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार ने निदेश दिया है कि सभी सरकारी कर्मियों को शत प्रतिशत सेल्फ एनुमरेशन करना है. जनगणना कार्य के समीक्षा के लिए सारण आगमन पर उन्होंने अधिकारियों समेत जिला के प्रबुद्ध जनों से सेल्फ एनुमरेशन करने की अपील की थी.

जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास परियोजना समेत समस्त विभागों के अधिकारी और उनके डाउनलाइन कर्मियों की यूनिट बना कर अभियान चलाया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी सरकारी कर्मी सेल्फ एनुमरेशन से छूटे नहीं. जितना अधिक सेल्फ एनुमरेशन होगा उतना ही सरल और सटीक मुख्य जनगणना संपन्न होगी.

DOON
विज्ञापन

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें