Breaking News

सारण पुलिस का बड़ा एक्शन: 60 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त

1 / 2
विज्ञापन

Chhapra: सारण जिले में पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान व्यापक अभियान चलाकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर 26 अप्रैल (रविवार) को विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों में 28 वारंटी, 10 शराब सेवन के मामले में, 6 शराब कारोबार से जुड़े, 7 हत्या के प्रयास के आरोपी, 1 हत्या के आरोपी, 6 अपहरण के मामले में, 1 खनन एक्ट और 1 धोखाधड़ी के मामले से जुड़े अपराधी शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने इस दौरान 184 वारंट और 76 कुर्की का निष्पादन भी किया। अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 129 लीटर देशी शराब जब्त की गई और अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा, यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाते हुए 77 वाहनों से कुल 2,13,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने अभियान के दौरान 2 अपहृत व्यक्तियों को बरामद किया, साथ ही 1 ट्रक और 2 मोटरसाइकिल भी जब्त की।

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें
विज्ञापन