Breaking News

मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के आत्मविश्वास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के उत्कर्ष का कालखंड : राजीव प्रताप रूडी

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि यह कालखंड भारत के आत्मविश्वास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का प्रतीक है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो जनता के उनके प्रति अटूट विश्वास का प्रमाण है।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

सांसद रूडी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, 81 करोड़ नागरिकों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने, 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने तथा करोड़ों किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य हुआ है।

डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, डीबीटी, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत को नई वैश्विक पहचान प्रदान की है।
बिहार के संदर्भ में सांसद रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य को ₹9.23 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता और ₹1.25 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का लाभ मिला है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रेलवे, सड़क, एक्सप्रेसवे, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विमानन क्षेत्र में हुए निवेश ने बिहार के विकास को नई गति दी है। सांसद रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास, विकास और जनकल्याण के इन 12 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से सारण को भी अभूतपूर्व विकास परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बाकरपुर-डुमरिया घाट फोरलेन, गंगा-अम्बिका भवानी पथ, गंगा पर प्रस्तावित नया छह लेन पुल, हरिहरनाथ कॉरिडोर तथा दक्षिण एशिया के सबसे बड़े प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों में शामिल सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएँ सारण को विकास, पर्यटन, उद्योग और संपर्क के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी।

सांसद रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आत्मगौरव के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, नई संसद, नई शिक्षा नीति और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व सेवा से सुशासन, संकल्प से सिद्धि और विकास से विश्वास की यात्रा का प्रतीक है।

रूडी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प आज 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प बन चुका है और देश उसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। रूडी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प शीघ्र ही साकार होगा और भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें