⚡
Breaking News

दुर्गा पूजा पंडालों का अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

1 Min Read

Chhapra: दुर्गा पूजा के मद्देनजर विभिन्न पूजा पंडालों का जिला अग्निशमन पदाधिकारी मंजीत सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी पूजा समितियों के सदस्यों को दी गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

अग्निशमन पदाधिकारियों ने दहियावा दुर्गा पूजा पंडाल एवं टैक्सी स्टैंड दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पंडालों में अग्नि सुरक्षा के उपायों, आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों एवं आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

DOON
विज्ञापन

इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए अग्निशमन विभाग के मोबाइल नंबरों से भी पूजा समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अधिकारियों ने पूजा समितियों से अपील की कि पंडालों में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दें। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के फायर मैन अटल सिंह भी उपस्थित थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕