Breaking News

छपरा के होटल पैशन में पुलिस की छापेमारी, युवक और युवतियां हिरासत में

1 Min Read

सारण, 09 सितंबर (हि.स.)। छपरा भगवान बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के होटल पैशन में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के अंदर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली, जहां से मैनेजर सहित सात युवकों को हिरासत में लिया गया, पांच युवतियों जिनमें तीन नाबालिग को रेस्क्यू गया।

सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

DOON
विज्ञापन

होटल प्रबंधन की संलिप्तता और वहां मौजूद लोगों से जुड़े तमाम तथ्यों को खंगाला जा रहा है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें