Chhapra: नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात अग्निकांड से हड़कंप मच गया। मुहल्ला स्थित आनंद मिश्रा के मकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए हैं, जिनमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। इसी दौरान अचानक घर के मुख्य दरवाजे और निचली मंजिल में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर के कई सदस्य अंदर ही फंस गए। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल परिजनों ने किसी तरह साहस दिखाते हुए घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान तीन लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अग्निकांड में घर के अंदर खड़े वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार एक बैटरी चालित स्कूटी, दो मोटरसाइकिलें और साइकिलें जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा घर में रखा सामान, फर्नीचर, कपड़े और अन्य कीमती सामान भी राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रधानमंत्री के वीडियो पर मेटा ने मांगी माफी, सरकार ने खुद से कंटेंट परोसने को लेकर दी हिदायत
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
Chhapra: नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात अग्निकांड से हड़कंप मच गया। मुहल्ला स्थित आनंद मिश्रा के मकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए हैं, जिनमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। इसी दौरान अचानक घर के मुख्य दरवाजे और निचली मंजिल में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर के कई सदस्य अंदर ही फंस गए।
परिजनों ने किसी तरह साहस दिखाते हुए घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान तीन लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अग्निकांड में घर के अंदर खड़े वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार एक बैटरी चालित स्कूटी, दो मोटरसाइकिलें और साइकिलें जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा घर में रखा सामान, फर्नीचर, कपड़े और अन्य कीमती सामान भी राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।