Breaking News

Double Decker निर्माण परियोजना का DM व SSP ने किया संयुक्त निरीक्षण, मुआवजा भुगतान व अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस वरीय अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डबल डेकर निर्माण परियोजना का पुलिस लाइन से नगरपालिका चौक के बीच स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का मौके पर जायजा लिया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुआवजा भुगतान के कारण निर्माण प्रभावित

निरीक्षण के क्रम में जिन स्थलों पर मुआवजा भुगतान के कारण निर्माण प्रभावित हो रहा था, वहां संबंधित रैयतों से वार्ता की गई। अपर समाहर्ता की उपस्थिति में आपसी समन्वय से मुआवजा भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्माण में अवरोधक संरचनाओं को स्वयं हटाने की अपील भी की गई।

RC Jewellers
विज्ञापन

जिन हितग्राहियों को अब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं पुल निर्माण निगम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उक्त स्ट्रेच में नाला निर्माण में बाधक अतिक्रमण के मामलों में मापी कराकर नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्देश नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को दिया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, जिन छोटे-मोटे संरचनाओं का मुआवजा भुगतान हो चुका है, लेकिन अब तक हटाया नहीं गया है, उन्हें तत्काल हटवाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) को निर्देशित किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वहीं, गांधी चौक के पास डबल डेकर के रैंप की ओर सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि पर चल रही जमाबंदी के संबंध में अविलंब जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई करने का निर्देश अपर समाहर्ता (राजस्व) को दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि डबल डेकर निर्माण परियोजना को समयबद्ध एवं निर्बाध रूप से पूर्ण कराना प्राथमिकता है, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें