Breaking News

सारण एसएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों की सत्रांत परीक्षा का किया निरीक्षण

1 Min Read

Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा वैशाली पुलिस केंद्र में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों की सत्रांत परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षक के रूप में परीक्षा प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षुओं की दक्षता एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह सुनिश्चित किया कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हो। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सत्रांत परीक्षा केवल प्रशिक्षुओं के मूल्यांकन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उनके प्रशिक्षण अवधि में अर्जित कौशल, कार्यकुशलता, निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा की भी महत्वपूर्ण परीक्षा है।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं नागरिकों के प्रति समर्पित सेवा का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारी, प्रशिक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें