Breaking News

15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

1 Min Read

नवादा: नवादा सदर अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निगरानी विभाग के डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शंकर पासवान नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन के परिमार्जन (सुधार) के कार्य के लिए राजस्व कर्मचारी द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता के माध्यम से रिश्वत की राशि दिलवाई। इसी दौरान टीम ने सुजीत कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें