बांदा, 05 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मटौंध थाना में एक युवती ने दी तहरीर शादी से इनकार करने पर लड़के पक्ष ने उसे बदनाम करने की साजिश रचने की शिकायत की है। पीड़ित का आराेप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लड़के वाले वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान पीड़ित युवती के अनुसार, उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झांसी जिले के ओरछा निवासी अजय से तय हुई थी। शादी पक्की करते समय उसके पिता ने 11,000 रुपये नकद, फल-फूल, बर्तन और पीतल का थाल अजय को दिए थे। कुछ समय बाद अजय और उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने 2 लाख नकद और एक बाइक की अतिरिक्त मांग रख दी। जब युवती के परिवार ने असमर्थता जताई, तो उन्हें गालियां दी गईं और दबाव बनाया गया कि बिना दहेज के शादी नहीं होगी। इस पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद अजय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने शुरू कर दिए। जब युवती ने अजय के भाई दिनेश, अरुण, पिता रघुवीर, मां और भाभी खुशी से फोन पर इसकी शिकायत की, तो उन्होंने भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वीडियो डालते रहेंगे और शादी करनी ही पड़ेगी। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत मदाैंध थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपिताें के खिलाफ धारा 352, धारा 351(3), दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4, और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा, 05 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मटौंध थाना में एक युवती ने दी तहरीर शादी से इनकार करने पर लड़के पक्ष ने उसे बदनाम करने की साजिश रचने की शिकायत की है। पीड़ित का आराेप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लड़के वाले वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित युवती के अनुसार, उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झांसी जिले के ओरछा निवासी अजय से तय हुई थी। शादी पक्की करते समय उसके पिता ने 11,000 रुपये नकद, फल-फूल, बर्तन और पीतल का थाल अजय को दिए थे। कुछ समय बाद अजय और उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने 2 लाख नकद और एक बाइक की अतिरिक्त मांग रख दी। जब युवती के परिवार ने असमर्थता जताई, तो उन्हें गालियां दी गईं और दबाव बनाया गया कि बिना दहेज के शादी नहीं होगी। इस पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद अजय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने शुरू कर दिए। जब युवती ने अजय के भाई दिनेश, अरुण, पिता रघुवीर, मां और भाभी खुशी से फोन पर इसकी शिकायत की, तो उन्होंने भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वीडियो डालते रहेंगे और शादी करनी ही पड़ेगी।
मदाैंध थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपिताें के खिलाफ धारा 352, धारा 351(3), दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4, और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ