Breaking News

दामाद ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, ससुर को भी किया घायल

खबर सुनें
▶ Press play to listen

बलिया, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पत्नी की विदाई न होने से नाराज दामाद ने ससुराल में चाकू से गोदकर पत्नी और सास की हत्या कर दी। उसके हमले में ससुर गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। हैवान दामाद की पुलिस की तीन टीमें तलाश कर रही हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता का ससुराल नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर में है। जहां अमित शनिवार रात को पहुंचा। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शनिवार मध्यरात्रि में गुस्साए अमित 22 वर्षीय पत्नी प्रीति पर चाकू से वार करने लगा। उसे बचाने आए सास-ससुर पर भी हैवान बने दामाद ने ताबतोड़ हमला कर दिया। उसके हमले में उसका ढाई वर्ष का बेटा भी घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अमित गुप्ता पत्नी की विदाई न होने से नाराज था। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने पर तत्काल नगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि, तब तक आरोपित फरार हो गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

रविवार सुबह घटना की जानकारी देते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मध्यरात्रि में सूचना प्राप्त हुई थी कि बछईपुर गांव में चाकूबाजी हुई है। जानकारी हुई थी कि अमित कुमार गुप्ता नाम का लड़का है, जो मूल रूप से सिंहाचौर गड़वार थाने का रहने वाला है, जिसकी ससुराल बछईपुर गांव नगरा में थी, उसके द्वारा रात्रि में आकर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण पहले अपनी पत्नी पर हमला किया। उसके बाद जब उसके सास-ससूर बचाने आये तो उन पर भी हमला किया। इस घटना के आरोपी अमित कुमार की पत्नी और उसकी सास सुशीला देवी (45) की मौत हो गई है। उसके घायल ससुर को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हे बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस उसके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। स्वाट और सर्विलांस टीम भी सक्रिय है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें