Breaking News

होटल में रेड, एमबीए पास महिला से 11.22 ग्राम नशा बरामद

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

ऊना, 24 दिसंबर (हि.स.)। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईयू) ने टाहलीवाल के एक निजी होटल में चंबा की महिला से चिट्टे की खेप पकड़ी है। एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त निजी होटल में दबिश देकर करीब 37 वर्षीय महिला को नशे के साथ अरेस्ट किया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है, लेकिन इसकी मैरिज पंजीकृत नही हुई है। नशे के साथ पकड़ी गई महिला खुद को एमबीए पासआऊट बता रही है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि टाहलीवाल के एक निजी होटल में एक महिला नशे की तस्करी कर रही है। सूचना के आधार पर एसआईयू प्रभारी सुनील सांख्यान और उनकी टीम में शामिल आरक्षी सौरभ, राकेश, रफीक, जसबीर व महिला आरक्षी सुदेश के साथ उक्त होटल में मंगलवार रात को दबिश दी। दबिश के दौरान उक्त महिला के कमरे में रेड की गई तो उसकी हैंड किट से 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि चंबा की ये महिला पंजाब से चिट्टा लाकर ऊना में किसी को बेचने की फिराक में थी। उक्त महिला आरोपी चिट्टे की उक्त खेप कहां से खरीद कर लाई है और ऊना मे इसका नेटवर्क किसके साथ है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामला दर्ज करके आगामी जांच हेतु पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम को सौंप दिया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है। किसी भी व्यक्ति के पास अगर किसी भी प्रकार का नशा बेचने की सूचना हो तो उसे या तो स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट या जिला पुलिस कप्तान को उनके व्हाट्सएप पर निसंकोच भेजा जा सकता है । सूचना देने वाले का नाम कभी भी जाहिर नहीं किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें