Breaking News

सीवान पुलिस व एसटीएफ की  संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 अपराधी कौसर साई गिरफ्तार

2 Min Read

सीवान: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के अभियान के तहत सीवान पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एम.एच. नगर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल वांछित अपराधी कौसर साई को गिरफ्तार कर लिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और एम.एच. नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिआउर निवासी अंसार साई के पुत्र कौसर साई को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महाराजगंज थाना कांड संख्या 294/25 में वांछित था। उसके विरुद्ध बीएनएस, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कौसर साई का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में हत्या, धमकी, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत तथा वर्ष 2024 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एम.एच. नगर थाना में मामले दर्ज हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छापेमारी में एम.एच. नगर थानाध्यक्ष पुअनि राजीव कुमार पटेल, जिला आसूचना इकाई, सीवान तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम थी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें