Breaking News

बिहार: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने 15 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 20 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग में बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सिंचाई भवन स्थित विभागीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 15 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें छह नवनियुक्त सहायक अभियंता, अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त छह निम्नवर्गीय लिपिक तथा तीन कार्यालय परिचारी शामिल हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वे जल संसाधन विभाग परिवार का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों से जुड़ा हुआ है, जहां किसानों और आम लोगों को सिंचाई तथा बाढ़ सुरक्षा जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में विभागीय कर्मियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विभाग की छवि उसके क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली, सक्रियता और ईमानदारी से बनती है। इसलिए सभी नवनियुक्त कर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करें। जमीनी स्तर पर निगरानी और सतत निरीक्षण से ही परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है और सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाया जा सकता है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों का उल्लेख करते हुए विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान किसी कर्मचारी के निधन के बाद उनके आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करना सरकार की मानवीय सोच और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाता है।

उपमुख्यमंत्री ने अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने वाले विभागीय अधिकारियों और मुख्यालय कर्मियों की भी सराहना की। कार्यक्रम में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें