Breaking News

मुख्यमंत्री ने की प्रगति यात्रा की योजनाओं की समीक्षा, 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर तेजी से काम करने के दिए निर्देश

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 10 दिसंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में तेजी से पूरे किए जाएं।

SHAILFORD
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान 430 योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी, जो 22 विभागों से संबंधित हैं। इन विभागों के द्वारा 428 योजनाओं की स्वीकृति दे दी गयी है। शेष 2 योजनाएं तकनीकी रूप से अनुपयुक्त पायी गयी हैं, जो जल संसाधन विभाग से संबंधित हैं। 21 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है। शेष योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है और उसे समय के साथ पूरा कर लिया जायेगा।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर और 2025 के जनवरी-फरवरी महीने में उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा था। यात्रा के दौरान जो लोगों का फीडबैक मिला और जमीनी स्तर पर उन्हें जो कमी दिखी उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी 38 जिलों से संबंधित इन योजनाओं की लगातार समीक्षा करते रहें और कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के लिए इसका सतत् अनुश्रवण करते रहें। सभी विभाग लंबित योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए शीघ्र पूरा करें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमलोग लगातार प्रयत्नशील हैं। राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है। लोगों के उत्थान के लिए जो योजनायें बनायी गयी हैं उस पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें। हम सभी चाहते हैं कि बिहार देश के 05 अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सभी संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें