Breaking News

सारण के प्रख्यात सामाजिक एवं राष्ट्रवादी चिंतक पं. शंभू कमलाकर मिश्र का निधन

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण के जाने-माने सामाजिक, साहित्यिक एवं राष्ट्रवादी चिंतक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक पं. शंभू कमलाकर मिश्र का सोमवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे सारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

पं. मिश्र सामाजिक सरोकारों, साहित्य और राष्ट्रचिंतन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। लंबे समय तक उन्होंने समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से सामाजिक एवं बौद्धिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

VIPS
विज्ञापन

उनके निधन का समाचार मिलते ही छपरा शहर के मौना मिश्र टोली स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

DOON
विज्ञापन

उनके पुत्र रजनीश सुधाकर ने बताया कि सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को रिविलगंज के सेमारिया घाट पर किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पं. शंभू कमलाकर मिश्र के निधन को सारण की सामाजिक और वैचारिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें