Chhapra: राजेंद्र कॉलेज में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा My Bharat के माध्यम से संचालित किए जा रहे “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये सम्बोधन एवं डॉक्युमेंट्री कार्यक्रम प्रोजेक्टर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिखाया गया और नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के संदर्भ में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) संजय कुमार ने अपने संदेश में छात्र-छात्राओं से नशामुक्ति के प्रति जागरूक रहने, अपने परिवार, आसपास में जागृति फैलाने तथा सशक्त समाज व विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना सार्थक योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम के आरम्भ में रासेयो कार्यक्रम पदाधिकारी द्वय डॉ. ऋचा मिश्रा एवं डॉ. बी. एस. साहू ने आगामी दो वर्षों तक प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया साथ ही इस राष्ट्रीय मुहिम में उत्साहपूर्वक भाग लेने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए हर तरह के नशे से मुक्त एवं बेहतर समाज निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रतिनिधि के रूप में डॉ० अर्चना उपाध्याय ने दो वर्ष तक सतत चलने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सक्रिय रहने एवं स्वस्थ तथा सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।
इसी क्रम में भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० प्रत्यूष सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के जागरूक रहते हुए अपने सपनों को साकार करने हेतु परिश्रम करते रहने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जय प्रकाश महतो (जिला बीस सूत्रीय सदस्य, सारण) कुमारी मीरा वर्मा (श्रम अधीक्षक, छपरा) की विशेष उपस्थिति रही।
वहीं एन.एस.एस. के स्वयं सेवकों एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में रॉबिन सिंह, चाँदनी कुमारी, प्रीति कुमारी, जुली कुमारी, रूही राज, मौली मिश्रा, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी, आदित्य प्रकाश, शिवम कुमार, रिंकी कुमारी, सत्या कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयीन कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सक्रिय सहभागिता रही।



















