Breaking News

सारण में पल्स पोलियो अभियान जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen


Chhapra:
सारण जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (NID) के तहत पाँच दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 को दरियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

सिविल सर्जन ने बताया कि यह विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों तथा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा प्रशिक्षित टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल सर्जन, सारण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, दरियापुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी अभियान की सफलता के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें