Breaking News

श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

2 Min Read

रुद्रप्रयाग, 10 अगस्त (हि. स.)। श्रावण माह के सोमवार के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते रहे। केदारनाथ धाम में अब तक 14,45,946 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में केदारनाथ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

DOON
विज्ञापन

प्रशासन की विभिन्न टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

श्रावण के सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच प्रशासन का पूरा ध्यान यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाए रखने पर रहा। बाबा केदार के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें