Breaking News

रिविलगंज में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज

1 Min Read

Chhapra: रिविलगंज में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आज सिताबदियरा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक गौतम ऋषि मंदिर, गोदना में संपन्न हुई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह धनंजय उदय ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के धर्मेंद्र सिंह ‘मुन्ना’, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान सहित अनुरंजन कुमार, अशोक कुमार, मनोज साह, शत्रुघ्न प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, रमेश महतो, जितेश कुमार, सत्येंद्र शर्मा, मुकेश यादव, रामकुमार जी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रिविलगंज में भी सामाजिक एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

DOON
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत “सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ सह समरसता भोज” का आयोजन किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें