Chhapra/Dighwara: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने आज सुबह दिघवारा प्रखंड अंतर्गत आमी मंदिर के समीप स्थित दुकानों में हुई अगलगी की घटना के संदर्भ में संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सपरिवार भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य
- अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को व्रतियों ने अर्पित किया अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- वाराणसी मंडल बना भारतीय रेलवे का पहला मंडल, जहां नियमित रूप से मोबाइल-यूटीएस सहायक सेवा शुरू
- आज छठी मैया की कृपा पांच राशियों पर बरसेगी, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल
- अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे छठव्रती, घाटों पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत दिघवारा के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आमी मंदिर के समीप जमा संपूर्ण कूड़ा-कचरा अगले दो दिनों के भीतर पूर्ण रूप से हटाया जाए। साथ ही, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दिघवारा को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रतिदिन ठेला एवं ई-रिक्शा के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से नियमित रूप से कचरा हटाने का आदेश दिया गया।
अंचलाधिकारी, दिघवारा को अगलगी की घटना में क्षतिग्रस्त दुकानों से संबंधित दुकानदारों की सूची तैयार कर अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष, दिघवारा को अगलगी की घटना की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया।
प्रशासन ने आश्वस्त किया कि घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ प्रभावित दुकानदारों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


















