Breaking News

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

2 Min Read

छपरा, 12 फरवरी: ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) एवं बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के संयुक्त आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनज़र छपरा स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों में कामकाज बाधित रहा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक एवं केनरा बैंक के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार प्रोविंशियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के जिला सचिव मनोज कुमार सिंह, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जय शंकर प्रसाद तथा बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राजीव कुमार रंजन ने किया।

DOON
विज्ञापन

प्रदर्शन में पंजाब नेशनल बैंक के सोना लाल साह, यशवर्धन जैन, अमर कुमार; सेंट्रल बैंक के मनीष कुमार, राहुल कुमार राणा, ओम प्रकाश राम; यूनियन बैंक के सुमित कुमार, तौसीफ दानिश; बैंक ऑफ इंडिया के राहुल सिंह, शशि प्रकाश, मंटू कुमार; केनरा बैंक के संदीप श्रीवास्तव, आराधना कुमारी, संगीता देवी; इंडियन बैंक की शर्मिला कुमारी सहित निकुंज बसंत, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार, देवेंद्र कुमार राय, तारकेश्वर सिंह, दीपक कुमार, मंटू कुमार शर्मा, रामबाबू प्रसाद, राकेश कुमार, विवेक कुमार, मुमताज अली, सोनू कुमार कुशवाहा, दसई लाल समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों एवं सार्वजनिक क्षेत्र में पर्याप्त बहाली, आईडीबीआई बैंक के निजीकरण पर रोक, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना तथा चार श्रम-विरोधी कानूनों को वापस लेना शामिल है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक इम्प्लाइज यूनियन के उप महासचिव सह बिहार प्रोविंशियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के उप सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें न्यायोचित हैं और जब तक इन पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें