Chhapra: शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि शहर के 56 चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य प्रगति पर है। इनमें से 51 स्थानों पर फाउंडेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 5 स्थानों के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर को स्थलीय निरीक्षण कर उपयुक्त स्थल का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी कैमरों का कनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए पथ निर्माण विभाग एवं एनएच डिवीजन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) शीघ्र प्राप्त किया जाए, ताकि तकनीकी कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिला परिवहन कार्यालय के पीछे ICCC का नया भवन निर्माणाधीन है। इस केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह केंद्र ट्रैफिक नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की निगरानी तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई में सहायक सिद्ध होगा। Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर, जानें, किस राशि को लाभ और किसे रहना होगा सावधान जिलाधिकारी ने कहा कि ICCC के पूर्ण रूप से क्रियाशील होने के बाद छपरा शहर में ट्रैफिक प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी होगा, जिससे आम नागरिकों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी। संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि शहर के 56 चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य प्रगति पर है। इनमें से 51 स्थानों पर फाउंडेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 5 स्थानों के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर को स्थलीय निरीक्षण कर उपयुक्त स्थल का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी कैमरों का कनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए पथ निर्माण विभाग एवं एनएच डिवीजन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) शीघ्र प्राप्त किया जाए, ताकि तकनीकी कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिला परिवहन कार्यालय के पीछे ICCC का नया भवन निर्माणाधीन है। इस केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह केंद्र ट्रैफिक नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की निगरानी तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई में सहायक सिद्ध होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ICCC के पूर्ण रूप से क्रियाशील होने के बाद छपरा शहर में ट्रैफिक प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी होगा, जिससे आम नागरिकों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी। संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।