Chhapra: आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होने वाले परेड समारोह की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड में शामिल पुलिस बल के अनुशासन, आपसी समन्वय एवं प्रस्तुति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परेड की तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने को कहा।
एसएसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं जवान पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी तैयारियां सुनिश्चित करें।
उन्होंने परेड के दौरान अनुशासन, कदमताल, समन्वय एवं प्रस्तुति में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया। समारोह को सफल बनाने के लिए सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


















