Breaking News

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रामनंदन मिश्रा ग्रंथावली का किया लोकार्पण

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 18 फरवरी (हि.स.)। रामचंद्र प्रधान द्वारा सम्पादित स्व रामानंदन मिश्र ग्रंथावली” (पांच खंड) का लोकार्पण बुधवार देर शाम पटना के राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो कौम अपनी तारीख भुला देती है, उसे इतिहास कभी याद नहीं रखता।

SHAILFORD
विज्ञापन

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व रामानंदन मिश्र असाधारण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कहा कि पांच खंडों में सम्पादित यह पुस्तक हमारे लिए प्रेरणा स्रोत होगी। हमें इस पढ़कर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने बागवान कृष्ण का उल्लेख करते हुए कहा कि हर युग में असाधारण प्रतिभा के लोग पैदा होंगे जो मेरे ही अंश होंगे। मैं रामानंदन मिश्र जी को उन्हीं में से एक मानता हूं।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

इस मौके पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने कहा कि साल 1952 के चुनाव में नेहरू जी ने पांच हजार रुपये पार्टी को खर्च करने के लिए दिया था। आज करोड़ों अरबों रुपये चुनाव में खर्च हो रहे हैं। स्व रामानंदन मिश्र ने यह चेतावनी दी थी कि चुनाव प्रक्रिया महंगी होगी लोकतंत्र खतरें में आयेगा। इस ग्रंथावली में इस बात का उल्लेख है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राम बहादुर राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामनंदन मिश्र पर लिखी गई यह पांचों ग्रंथावली पढ़ने योग्य है। इसमें से जो सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथावली है वह संस्मरण है। उन्होंने कहा कि क्रांति कैसे हो, किसान आंदोलन के दस्तावेज 1930-40 तक इस ग्रंथावली में उल्लेखनीय हैं। जो उस समय के खुफिया पुलिस के अधिकारी द्वारा लिखित है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

राम बहादुर राय ने कहा कि इस किताब में इस बात का उल्लेख है कि आध्यात्मिक बुनियाद पर कोई भी समाज परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि गाधी जी से जब जब स्व रामानंदन मिश्र मिले उनके बारे में उनकी श्रद्धा बढ़ती चली गई। उन्होंने कहा कि 1947 में जब एक बार जब रामानंदन मिश्र गांधी जी से मिलने गए तो उन्हें बताया गया कि सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख आपसे मिलना चाहते हैं। तब गांधी जी ने उनके लिए कहा कि यह तो मेरा रामानंदन है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

स्व रामानंदन मिश्र की पांच खंडों में लिखी पुस्तक को रामचंद्र प्रधान द्वारा सम्पादित किया गया। जिसमें पहला खंड संस्मरण दूसरा नई दिशा की खोज, भक्ति और साधना, गांधीवादी परंपरा: कुछ विचार और श्री कालीपद गुहाराय का लोकार्पण राज्यपाल द्वारा किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें