Breaking News

Sawan | विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर तीसरी सोमवारी को हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

1 Min Read

सारण, 17 अगस्त (हि.स.)। सोनपुर श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में एक अद्भुत और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

राज्य सरकार की विशेष पहल पर मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलीकॉप्टर से लगभग तीन मिनट तक सुगंधित पुष्पों की बारिश की गई।

प्रबंध समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा सनातन परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था को दिया गया यह सम्मान बेहद सराहनीय है।

DOON
विज्ञापन

श्रावण महीने में इस तरह का आयोजन देखकर श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बाबा हरिहरनाथ मंदिर देश का एकमात्र ऐसा पावन धाम है, जिसके गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग में भगवान विष्णु जिन्हें हरि और भगवान शिव जिन्हें हर कहा जाता है दोनों एक साथ विराजमान हैं। यह धाम वैष्णव और शैव संप्रदाय के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आकाश से हुई इस अभूतपूर्व पुष्प वर्षा से बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह एवं स्थानीय आम जनता ने इस सनातन सम्मान के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें