Breaking News

विश्वप्रसिद्ध बाबा अजगैवीनाथ धाम से ‘श्रावणी मेला 2026’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

श्रावणी मेला 2026′ मोबाइल ऐप का लोकार्पण

पटना, 28 जुलाई (हि.स.)। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा अजगैवीनाथ धाम से ‘श्रावणी मेला 2026’ का भव्य और आध्यात्मिक शुभारंभ मंगलवार काे मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने किया। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला केवल बिहार का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश और दुनिया की अटूट आस्था का महापर्व है। उन्होंने घोषणा की कि सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र को उत्तराखंड के हरिद्वार की तर्ज पर एक भव्य और आधुनिक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत गंगा नदी के किनारे मजबूत तटबंध, सर्वसुविधायुक्त सड़कें और पर्यटक सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक सुखद और विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

RC Jewellers
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अन्य आधारभूत परियोजनाओं पर बात करते हुए ऐलान किया कि बहुप्रतीक्षित अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2027 से पहले हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त अजगैवीनाथ धाम से अगुवानी घाट तक रोपवे निर्माण और स्थानीय एयरपोर्ट के विकास पर भी सरकार तेजी से काम करेगी। तकनीक और धार्मिक पर्यटन के इस समावेश के साथ ही बाबा अजगैवीनाथ धाम में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर है और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान है।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण और बड़ी सौगातों की घोषणा की। इस अवसर पर ‘श्रावणी मेला 2026’ मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया, जिसके माध्यम से अब दुनियाभर के शिवभक्त घर बैठे बाबा अजगैवीनाथ के लाइव दर्शन कर सकेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन और भागलपुर ट्रिपल आईटी (IIIT) के संयुक्त प्रयास से इस विशेष मोबाइल ऐप को विकसित किया गया है। भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि इस ऐप पर श्रद्धालुओं को मेले से जुड़ी तमाम जानकारियां, रूट चार्ट, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल और सुरक्षा संबंधी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, जो कांवड़िए या श्रद्धालु किसी कारणवश सुल्तानगंज नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे इस ऐप के जरिए उत्तरवाहिनी गंगा और बाबा अजगैवीनाथ मंदिर की पूजा-अर्चना का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) देख सकेंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

समाराेह में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल और बांका सांसद गिरधारी प्रसाद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इन विकास मांगों का समर्थन किया और जनहित में इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें