Breaking News

नीतीश कुमार गुरुवार को 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

CT DESK
5 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 19 नवम्बर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के गांधी मैंदान में 10वीं बार शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे सेशपथ ग्रहण समारोह होगा। यह एक भव्य समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। उनके साथ ही भाजपा के कोटे से दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

इससे पहले 09 बार नीतीश ने कब-कब ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

साल 2000 के 03 मार्च में विधानसभा चुनाव में न राजद और न ही राजग को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इसके बावजूद राज्यपाल ने नीतीश कुमार (तत्कालीन समता पार्टी–राजग) को सरकार बनाने का न्यौता दिया। उन्होंने 3 मार्च 2000 को पहली मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, विश्वास मत से पहले ही बहुमत साबित न कर पाने की स्थिति में उन्होंने 10 मार्च 2000 को इस्तीफा दे दिया। ये सरकार सिर्फ 7 दिन चली।​

दूसरा शपथ ग्रहण: 24 नवंबर 2005​

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

फरवरी 2005 के हंग असेंबली के बाद अक्टूबर-नवंबर में दोबारा चुनाव हुए। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (जदयू-भाजपा) को स्पष्ट जनादेश मिला।​ 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक पहली फुल-टर्म राजग सरकार रही। नीतीश कुमार की छवी इसी कार्यकाल में ‘सुशासन बाबू’ के रुप में स्थापित हुई।

तीसरा शपथ ग्रहण: 26 नवंबर 2010

साल 2010 विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा गठबंधन ने भारी बहुमत से जीत हासिल की, नीतीश ने लगातार दूसरी बार राजग सरकार बनाई।​ हालांकि, 17 मई 2014 को लोकसभा में जदयू के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में जीतन राम मांझी सीएम बने।​

चौथा शपथ ग्रहण: 22 फरवरी 2015

साल 2014 में मांझी को सीएम बनाने के बाद जदयू में टकराव बढ़ा। पार्टी ने नीतीश को फिर नेता चुना, तब मांझी हटे और नीतीश ने दुबारा शपथ ली।​ यह शपथ 2015 विधानसभा चुनाव से पहले, एक तरह नीतीश की ‘वापसी’ के रूप में देखी गई।​

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पांचवां शपथ ग्रहण: 20 नवंबर 2015

साल 2015 के चुनाव में महागठबंधन (जदयू+राजद+कांग्रेस) को भारी बहुमत मिला। नीतीश ने 20 नवंबर को सीएम पद की शपथ पांचवीं बार ली। तब उनके साथ तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने।​

छठा शपथ ग्रहण: 27 जुलाई 2017

राजद पर भ्रष्टाचार के आरोपों और डिप्टी सीए तेजस्वी पर एफआईआर को लेकर हुई तनातनी के बीच 26 जुलाई 2017 को नीतीश ने बीच में ही महागठबंधन सरकार से इस्तीफा दे दिया।​ इसके अगले ही दिन 27 जुलाई को भाजपा के समर्थन से राजग सरकार बनाकर उन्होंने छठी बार सीएम पद की शपथ ली।​

सातवां शपथ ग्रहण: 16 नवंबर 2020

साल 2020 विधानसभा चुनाव में राजग (भाजपा+जदयू+सहयोगी) ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया। हालांकि, तब राजद सबसे बड़ी पार्टी रही, लेकिन राजग गठबंधन संख्या में आगे रहा।​ इस बार जदयू की सीटें घटीं और भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, फिर भी राजग ने नीतीश को चेहरा बनाए रखा और इस तरह उन्होंने 7वीं बार शपथ ली।​

आठवां शपथ ग्रहण: 10 अगस्त 2022

साल 2022 के 09 अगस्त को नीतीश ने फिर राजग (भाजपा) से रिश्ता तोड़कर महागठबंधन के साथ हाथ मिला लिया।​ 10 अगस्त 2022 को उन्होंने महागठबंधन सरकार के नेता के रूप में 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली और एक बार फिर तेजस्वी यादव उनके डिप्टी सीएम बने।​

नौवां शपथ ग्रहण: 28 जनवरी 2024

जनवरी 2024 में नीतीश ने महागठबंधन और आईएनडीआईए ब्लॉक से नाराज होकर इस्तीफा दिया और दोबारा भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौट गए।​ 28 जनवरी 2024 को राजभवन, पटना में उन्होंने 9वीं बार सीए की शपथ ली। इस बार भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, दो उपमुख्यमंत्री बने।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें