Breaking News

विहिप-बजरंग दल की नई टीम घोषित, सुनील तिवारी बने विभाग संयोजक

2 Min Read

किशनगंज, 17 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल की किशनगंज जिला इकाई की बैठक सोमवार को शहर के मनोरंजन क्लब परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष मनोज गट्टाणी ने की। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत मंत्री रणवीर जी और प्रांत संगठन मंत्री देवी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री रणवीर जी ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में सीमांचल क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद की ओर से बड़े स्तर पर हिंदू महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से जनसंपर्क अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

घोषित नई जिला कार्यसमिति में अमित त्रिपाठी और धनंजय कुमार सुरी को जिला उपाध्यक्ष, साहिल कुमार को जिला मंत्री, जयदीप राज और चंदन मंडल को सह मंत्री बनाया गया है। वहीं राकेश कमाती को बजरंग दल जिला संयोजक तथा विक्रम कुमार को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। कृष्ण कांत राय को सुरक्षा प्रमुख, छोटी पासवान को मिलन केंद्र प्रमुख और ऋतिक राज को बलोपासना प्रमुख बनाया गया है।

DOON
विज्ञापन

बैठक में किशनगंज बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी को संगठन की ओर से नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। उन्हें पूर्णिया विभाग का बजरंग दल विभाग संयोजक बनाया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नई जिम्मेदारी मिलने पर विहिप जिलाध्यक्ष मनोज गट्टाणी सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनील तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विहिप एवं बजरंग दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें