Patna: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बिहार के युवा बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनका यह योगदान न केवल टीम के लिए बल्कि बिहार राज्य के लिए भी गौरव का विषय है। प्रत्येक बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक आज, बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगायेगी सरकार अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान किशन की यह पारी उनकी प्रतिभा, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने ईशान किशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी देश और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष अष्टमी मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस जीत से देशवासियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। भारत की इस सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित और उत्साहित है। शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बिहार के युवा बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनका यह योगदान न केवल टीम के लिए बल्कि बिहार राज्य के लिए भी गौरव का विषय है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान किशन की यह पारी उनकी प्रतिभा, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने ईशान किशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी देश और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस जीत से देशवासियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। भारत की इस सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित और उत्साहित है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।