Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी में अमन राव का दोहरा शतक, चोट से वापसी पर श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 06 जनवरी (हि.स.)। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मंगलवार को कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। हैदराबाद के ओपनर अमन राव के शानदार दोहरे शतक और चोट से वापसी कर रहे मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर की आक्रामक 82 रन की पारी टूर्नामेंट में सबसे बड़े आकर्षण रहे।

SHAILFORD
विज्ञापन

हरियाणा बनाम आंध्र प्रदेश:

हरियाणा के लिए एचजे राणा की बेहतरीन 112 रन की पारी की बदौलत टीम ने 324 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पार्थ वत्स ने 60 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। आंध्र प्रदेश की ओर से राजू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 44 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि साकेत राम ने 3/61 विकेट लिए। आंध्र को जीत के लिए 325 रन का लक्ष्य मिला।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

सौराष्ट्र बनाम सर्विसेज:

पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 349 रन बनाए। एच. देसाई ने 114 गेंदों पर 110 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। सर्विसेज के लिए पुलकित नारंग ने तीन विकेट चटकाए।

SHARDA
विज्ञापन

मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश:

चोट के बाद वापसी करते हुए मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 53 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि सूर्यकुमार यादव (21) और यशस्वी जायसवाल (15) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। खबर लिखे जाने तक मुंबई 32.3 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बना चुकी थी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बनाम विदर्भ:

उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 339 रन बनाए। ओपनर अभिषेक गोस्वामी ने 109 गेंदों पर 103 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह (57) ने अहम योगदान दिया।

हैदराबाद बनाम बंगाल:

हैदराबाद के अमन राव ने टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारी खेलते हुए 154 गेंदों पर 200 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 12 चौके और 13 छक्के शामिल थे। अमन के दोहरे शतक की बदौलत हैदराबाद ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाए। बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी ने 3/70 विकेट लिए।

कर्नाटक बनाम राजस्थान:

कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 324 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 107 गेंदों पर 100 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 82 गेंदों पर 91 रन की शानदार पारी खेली। पडिक्कल इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीन अलग-अलग सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

गुजरात बनाम ओडिशा:

गुजरात ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 333 रन बनाए। आर्या देसाई (54), उर्विल पटेल (64), अहान पोद्दार (64) और अक्षर पटेल (73) ने उपयोगी पारियां खेलीं। ओडिशा की ओर से बिप्लब समंतराय ने दो विकेट लिए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें