⚡
Breaking News

सारण के दो प्रखंडों में प्रथम सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

2 Min Read

Chhapra: भारत स्काउट और गाइड, सारण के तत्वावधान में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के पत्र के आलोक में जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर प्रथम सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सिताबदियारा में हुआ शिविर का उद्घाटन

माधव प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय, सिताबदियारा में आयोजित प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य पुनीत रंजन ने ध्वजारोहण कर किया। इस शिविर में उच्च माध्यमिक विद्यालय जयप्रभा, मध्य विद्यालय सिताबदियारा एवं बबन माधव मध्य विद्यालय, सिताबदियारा के स्काउट और गाइड उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर नोडल शिक्षक पशुपति नाथ, अरिंजय चौधरी एवं काजल कुमारी उपस्थित रहीं।

j alankar
विज्ञापन

गड़खा के फेरूसा में भी प्रशिक्षण का आगाज

वहीं, गड़खा प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, फेरूसा में भी प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या सबिता कुमारी ने ध्वजारोहण कर किया। इस शिविर में उच्च माध्यमिक विद्यालय सैदसराय, मध्य विद्यालय बेलवानिया, मध्य विद्यालय पहाड़पुर एवं मध्य विद्यालय फेरूसा के स्काउट और गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार चौबे, रत्नेश, कुमार शशिकांत, अविनाश कुमार, आशीष कुमार, विवेक सिंह, नितेश प्रजापति, नंद किशोर विश्वकर्मा एवं भूपेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रथम सोपान प्रशिक्षण के दौरान स्काउट-गाइड को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों, प्रतिज्ञा, नियम, प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता, सेवा एवं सामूहिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, सहयोग, नेतृत्व और कठिन परिस्थितियों में स्वयं को सक्षम बनाने का गुण विकसित किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के निर्देश एवं विभागीय पहल पर आयोजित इन शिविरों से विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕