Breaking News

Business | ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

4 Min Read

नई दिल्ली, 18 अगस्त (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज सुस्ती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशिया में भी आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा महंगाई की चिंता की वजह से अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है। इसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,745.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.32 प्रतिशत टूट कर 26,644.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत लुढ़क कर 53,410.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,720.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,579.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 101.70 अंक यानी 0.39 प्रतिशत फिसल कर 26,338.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

DOON
विज्ञापन

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजारों में इकलौता इंडोनेशिया स्टॉक एक्सचेंज का जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 75.32 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,477.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 130.50 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,244.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 182.23 अंक यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़क कर 25,271 अंक के स्तर तक आ गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,295.25 अंक यानी 1.87 प्रतिशत फिसल कर 67,925 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में भी आज बड़ी कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1.21 प्रतिशत टूट कर 5,698.91 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 463.98 अंक यानी 1.01 प्रतिशत गिर कर 45,393.29 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.58 प्रतिशत लुढ़क कर 6,937.21 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,966.99 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,625.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें