मुंबई, 01 दिसंबर (हि.स)। देश की बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल) को पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 08 जुलाई 2025 को सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया था। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने सोमवार को एक बयान में बताया कि उसके आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के साथ अंतिम मंजूरी पर मुहर लग गई है। यह आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। बोनस इश्यू होने के बाद प्रमोटर अधिकतम 4.94 करोड़ इक्विटी शेयर (01 रुपये फेस वैल्यू प्रत्येक) बेच सकेगा। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान कंपनी का म्यूचुअल फंड का तिमाही औसत एयूएम 8.79 लाख करोड़ रुपये है, जो बाजार में सबसे अधिक है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड जल्द ही आईपीओ की तारीखों की घोषणा कर सकती है। यह चालू वित्त वर्ष 2025-26 का सबसे बड़ा एएमसी आईपीओ हो सकता है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस की तारीख तक कंपनी का जारी, सब्सक्राइब और पेड-अ शेयर कैपिटल एक रुपये के 17,652,090 शेयर हैं। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, मॉर्गन स्टैनली इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल, सीएलएसए इंडिया, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, गोल्डमैन सैश (इंडिया), अवेंडस कैपिटल, बीएनपी पारिबा, एचडीएफसी बैंक, जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा उल्लेखनीय है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट आईसीआईसीआई बैंक और ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स के बीच 1998 से चल रहा एक संयुक्त उद्यम है। क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2025 तक कंपनी का म्यूचुअल फंड क्वार्टरली एवरेज एयूएम (क्यूएएयूएम) 8.79 लाख करोड़ रुपये था, जिसके आधार पर उसकी बाजार हिस्सेदारी 13.3 फीसदी है, जो देश में सर्वाधिक है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुंबई, 01 दिसंबर (हि.स)। देश की बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल) को पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 08 जुलाई 2025 को सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया था।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने सोमवार को एक बयान में बताया कि उसके आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के साथ अंतिम मंजूरी पर मुहर लग गई है। यह आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। बोनस इश्यू होने के बाद प्रमोटर अधिकतम 4.94 करोड़ इक्विटी शेयर (01 रुपये फेस वैल्यू प्रत्येक) बेच सकेगा।
कंपनी का म्यूचुअल फंड का तिमाही औसत एयूएम 8.79 लाख करोड़ रुपये है, जो बाजार में सबसे अधिक है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड जल्द ही आईपीओ की तारीखों की घोषणा कर सकती है। यह चालू वित्त वर्ष 2025-26 का सबसे बड़ा एएमसी आईपीओ हो सकता है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस की तारीख तक कंपनी का जारी, सब्सक्राइब और पेड-अ शेयर कैपिटल एक रुपये के 17,652,090 शेयर हैं।
उल्लेखनीय है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट आईसीआईसीआई बैंक और ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स के बीच 1998 से चल रहा एक संयुक्त उद्यम है। क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2025 तक कंपनी का म्यूचुअल फंड क्वार्टरली एवरेज एयूएम (क्यूएएयूएम) 8.79 लाख करोड़ रुपये था, जिसके आधार पर उसकी बाजार हिस्सेदारी 13.3 फीसदी है, जो देश में सर्वाधिक है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।