Breaking News

सरकारी कर्मचारी एडवांस टैक्स की किस्त समय पर जमा करें: एडवोकेट अजय

3 Min Read

समय पर जमा नहीं करने वालों को भरना पड़ सकता है ब्याज

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

CHHAPRA: जिला प्रशासन के अधिकृत आयकर अधिवक्ता अजय कुमार तिवारी ने सरकारी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को एडवांस टैक्स की किस्त निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि टैक्स ईयर 2026-27 के लिए टैक्स का दायित्व 10 हजार से अधिक होने की स्थिति में एडवांस टैक्स जमा करना आवश्यक है. समय पर टैक्स जमा नहीं करने अथवा कम राशि जमा करने पर आयकर अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत ब्याज का अतिरिक्त भार उठाना पड़ सकता है.

चार तिथियां हैं निर्धारित

DOON
विज्ञापन

अजय कुमार तिवारी ने बताया कि एडवांस टैक्स चार किस्तों में जमा किया जाता है. 15 जून 2026 तक अनुमानित टैक्स का 15 प्रतिशत, 15 सितंबर तक 45 प्रतिशत, 15 दिसंबर तक 75 प्रतिशत और 15 मार्च 2027 तक 100 प्रतिशत टैक्स जमा करने का प्रावधान है.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रति माह की दर से देना होगा ब्याज

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर एडवांस टैक्स की किस्त जमा नहीं करने या कम राशि जमा करने पर धारा 234-सी के तहत 1 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से ब्याज लगाया जा सकता है. वहीं टैक्स ईयर के अंत तक कुल देय टैक्स का 90 प्रतिशत एडवांस टैक्स के रूप में जमा नहीं होने पर धारा 234b-बी के तहत भी ब्याज देय हो सकता है.

12 लाख वालों को राहत

एडवोकेट श्री तिवारी ने बताया कि वैसे कर्मी जिनका कर योग्य आय टैक्स ईयर 2026-27 में 12 लाख से कम बनता है, तो उनको एडवान्स टैक्स नहीं देना है. क्योंकि टैक्स ईयर के अंत में जो टैक्स दायित्व बनेगा. उसनें धारा 87-ए का लाभ मिलने के कारण टैक्स शून्य हो जाएगा.

अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचें

अधिवक्ता तिवारी ने सरकारी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपनी वास्तविक टैक्स देनदारी की समय रहते गणना करें. आय की गणना करते समय उपलब्ध छूट, रिबेट और पहले से काटे गए टीडीएस को भी ध्यान में रखें. उन्होंने कहा कि समय पर सही टैक्स भुगतान करने से बाद में ब्याज के अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचा जा सकता है.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें