Breaking News

छपरा नगर निगम की सख्ती: सफाई के बाद सड़क पर कचरा फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से छपरा नगर निगम के द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के बाद सड़क पर कचड़ा फेकने वालों के खिलाफ निगम सख्ती से निपटने की तैयारी में है।

SHAILFORD
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र भ्रमण एवं नियमित निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि मुख्य सड़कों एवं बाजार क्षेत्रों की सफाई हो जाने के बाद भी कुछ दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा पुनः सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। इससे व्यापक सफाई कार्य के बावजूद शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है और नगर का वातावरण अस्वच्छ दिखाई दे रहा है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए ऐसे दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जा रहा है, जो सफाई कार्य संपन्न होने के बाद सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर कचरा फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क पर कचरा फेंककर स्वच्छता व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध बिहार नगरपालिका अधिनियम एवं स्वच्छता नियमों के तहत आर्थिक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

साथ ही नगर निगम ने आम नागरिकों, व्यवसायियों एवं दुकानदारों से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करते हुए केवल नगर निगम द्वारा संचालित कचरा संग्रहण वाहनों में ही कचरा डालें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें