⚡
Breaking News

शिल्पी पोखरा की गंदगी पर विधायक सख्त, चहारदीवारी से लेकर जलनिकासी तक काम तेज कराने का निर्देश

2 Min Read

चहारदीवारी, जलनिकासी, उराही और सफाई कार्य में तेजी लाने का नगर आयुक्त को निर्देश

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: शहर के महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक शिल्पी पोखरा की बदहाल स्थिति को लेकर छपरा विधायक छोटी कुमारी ने गंभीरता दिखाई है। विधायक ने नगर आयुक्त को पोखरा की चहारदीवारी निर्माण, गंदे पानी की निकासी, उराही एवं साफ-सफाई के लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

विधायक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पोखरा में गंदा पानी जमा होने और दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लंबे समय से उराही और सफाई नहीं होने से पोखरा की स्थिति भी प्रभावित हो रही है।

DOON
विज्ञापन

पोखरा के समीप मंदिर होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए इसका धार्मिक महत्व भी है। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि छठ पूजा नजदीक है। ऐसे में यदि समय रहते गंदे पानी की निकासी और पोखरा की सफाई नहीं हुई तो छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो होगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विधायक छोटी कुमारी ने बताया कि शिल्पी पोखरा से जुड़ा मामला पूर्व में बिहार विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। उनके अनुसार, संबंधित विभाग की ओर से कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने दोबारा अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि विधानसभा में दिए गए आश्वासन के अनुरूप चहारदीवारी निर्माण, जलनिकासी, पोखरा की उराही और सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विधायक ने कहा कि छपरा के जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों का संरक्षण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕