Chhapra: जिलाधिकारी के जनता दरबार में उपस्थित 59 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे। एकमा के एक आवेदक द्वारा उनकी जमीन की मापी आवेदन देने बाद भी नहीं होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एकमा को अविलंब मापी कराने का निदेश दिया तथा मामले की स्वयं सुनवाई करने का निर्णय लिया। मकेर के एक आवेदक द्वारा उनके बंदोबस्त पर्चे की जमीन पर दखल कब्जा दिलाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी मकेर को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष पंचमी नयागांव थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को कार्रवाई का निदेश दिया। सोनपुर के एक आवेदक द्वारा गलत वंशावली के आधार पर गैर द्वारा उनकी ख़तियानी जमीन की बिक्री कर दाखिल खारिज कराये जाने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सोनपुर को दाखिल खारिज अपील वाद के माध्यम से मामले की सुनवाई सुनिश्चित करने को कहा। नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर महापौर का एक्शन, कहा- विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं अन्य आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। गौरतलब है कि सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। डीएम एवं एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिलाधिकारी के जनता दरबार में उपस्थित 59 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे।
विज्ञापन
एकमा के एक आवेदक द्वारा उनकी जमीन की मापी आवेदन देने बाद भी नहीं होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एकमा को अविलंब मापी कराने का निदेश दिया तथा मामले की स्वयं सुनवाई करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
मकेर के एक आवेदक द्वारा उनके बंदोबस्त पर्चे की जमीन पर दखल कब्जा दिलाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी मकेर को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया।
नयागांव थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को कार्रवाई का निदेश दिया।
विज्ञापन
सोनपुर के एक आवेदक द्वारा गलत वंशावली के आधार पर गैर द्वारा उनकी ख़तियानी जमीन की बिक्री कर दाखिल खारिज कराये जाने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सोनपुर को दाखिल खारिज अपील वाद के माध्यम से मामले की सुनवाई सुनिश्चित करने को कहा।
अन्य आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
गौरतलब है कि सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।