⚡
Breaking News

कालीबाड़ी में सजेगा मां का दरबार, 16 से 21 अक्टूबर तक होंगे विशेष अनुष्ठान

2 Min Read

षष्ठी से विजयादशमी तक होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, 21 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन यात्रा

SHAILFORD
विज्ञापन

छपरा। छपरा कालीबाड़ी में इस वर्ष शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति, छपरा कालीबाड़ी की ओर से वर्ष 2026 की पूजा को लेकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की समय-सारणी जारी कर दी गई है। षष्ठी से लेकर विजयादशमी तक कालीबाड़ी परिसर में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी।

j alankar
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर, शुक्रवार को षष्ठी पूजा प्रातः 9:30 बजे से होगी। इसी दिन संध्या में देवी का बोधन, आमंत्रण एवं अधिवास का आयोजन किया जाएगा। 17 अक्टूबर को सप्तमी पूजा प्रातः 8 बजे से शुरू होगी, जबकि 18 अक्टूबर को अधिक सप्तमी पूजा का समापन प्रातः 6 बजे तक होगा।

DOON
विज्ञापन

19 अक्टूबर, सोमवार को महाअष्टमी पूजा होगी, जिसका समापन प्रातः 7 बजे तक किया जाएगा। इसी दिन संधिपूजा प्रातः 7:26 बजे से 8:14 बजे तक होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर, मंगलवार को महानवमी पूजा, बलि एवं हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसका समापन प्रातः 9:30 बजे तक होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विजयादशमी पर होगा सिंदूर खेला

21 अक्टूबर, बुधवार को विजयादशमी पूजा प्रातः 9 बजे होगी। इसके बाद प्रातः 10:30 बजे सिंदूर खेला का आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रतिदिन होगी पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक पुष्पांजलि की व्यवस्था रहेगी। समिति ने श्रद्धालुओं से पुष्पांजलि के लिए अपने साथ फूल एवं बेलपत्र लाने का आग्रह किया है। वहीं प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। सप्तमी से नवमी तक प्रत्येक दिन शाम 7:30 बजे से संध्याआरती होगी।

पूजा समिति ने श्रद्धालुओं से मां दुर्गा की आराधना में श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ शामिल होने तथा पूजा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕