Chhapra: शहर में नाला निर्माण एवं जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा नेता चंदन सोनी ने बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित संवेदक के साथ बैठक की।
इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे नाला निर्माण कार्यों की प्रगति और निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ब्रह्मपुर से दरोगा राय चौक होते हुए थाना चौक तक प्रस्तावित नाला निर्माण की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा प्रभुनाथ नगर में जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान, खनुआ नाला के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा मौना चौक के समीप शिव महल के पास नाला निर्माण से जुड़ी समस्याओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।
भाजपा नेता चंदन सोनी ने कहा कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इन योजनाओं का समय पर पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और संवेदक से आवश्यक पहल करने को कहा।
बैठक में अधिकारियों की ओर से बताया गया कि कुछ स्थानों पर वन विभाग और बिजली विभाग से आवश्यक अनुमति मिलने में देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। संबंधित विभागों से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लंबित कार्यों को गति दी जा सके।
चंदन सोनी ने कहा कि नाला निर्माण से जुड़ी समस्याओं के समाधान और कार्य में तेजी लाने के लिए जल्द ही सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। उनके समक्ष निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को रखा जाएगा तथा आवश्यक हस्तक्षेप का आग्रह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को जलजमाव की परेशानी से राहत मिल सके।



















